जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में बैठक……

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में जिला स्वास्थ्य समिति(डीएचएस) की शासी निकाय(गवर्निंग बॉडी) की बैठक जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में आहूत की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित विविध योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। जिला स्वास्थ्य समिति के अन्तर्गत आयोजित बैठक में जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, जन्म मृत्यु पंजीकरण, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, आयुष्मान भारत अभियान, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण, पीसीपीएनडीटी, मौसमी बीमारियां सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों, योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा कर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिन ब्लाकों में आशाओं के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है उन सभी अवशेष भुगतानों को अविलम्भ कराने के निर्देश समस्त एमओआईसी को दिये गए। बैठक के दौरान आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए कहा कि जन्म मृत्यु पंजीकरण एवं आरसीएच सहित अन्य पोर्टल पर डाटा एंट्री ससमय सुनिश्चित की जाये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरूष व महिला, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, यूनिसेफ, डब्लूएचओ व पार्थ के प्रतिनिधि, समस्त एमओआईसी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!