भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादव के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

सहसवान। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। ब्लॉक परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार चौराहा, मुंसिफी गेट, बिसौली बस स्टैंड, डार्लिंग रोड होती हुई वापस ब्लॉक पहुंचकर विसर्जित हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पति ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हम सभी का दायित्व है कि हम लोग भी अपने घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी, अवढर शर्मा, सचिन शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, तूफान सिंह, अनिल यादव, राकेश यादव, संजू चौधरी, अवनेश पाल यादव, राहुल यादव, एडीओ पंचायत लक्ष्मण सिंह ग्वाल, नीरू सक्सेना आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!