डी.पी स्नातकोत्तर महाविधालय मे हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जोरदार तैयारी के साथ बना सैल्फी प्वाइंट। संस्थापक डी.पी यादव ने उदघाटन कर तिरंगा यात्रा अभियान का किया शुभारंभ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

सहसवान। डी.पी स्नातकोत्तर महाविधालय सहसवान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान में जोरदार तैयारी के साथ सैल्फी प्वाइंट बनाया जिसका उद्घाटन महाविधालय के संस्थापक डी.पी यादव के कर कमलों द्धारा किया गया साथ ही तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए संस्थापक डी. पी यादव ने विद्यार्थियों को देशभक्ति का जज्बा भरते हुए तिरंगे के प्रति दायित्व से परिचय करवाया व तिरंगा हाथ में लेकर देश के प्रति भक्ति भावना भरते हुए भारत माता को नमन किया और हर घर तिरंगा होने के लिए विद्यार्थियों में वितरित करने हेतु महाविधालय की प्राचार्या डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी को तिरंगे भेंट किये।

डी.पी यादव के साथ शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने सैल्फी प्वाइंट पर सैल्फी लीं।  महाविधालय स्टाफ में ज्ञानेंद्र कश्यप, दिव्यांश सक्सेना,वैभव तोमर, डॉ नीलोफर खान, तृप्ति सक्सेना,गुलनार जमील, विनोद यादव, भूपेंद्र माहेश्वरी, सत्यपाल यादव,डॉ मुकेश राघव, आदि ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया व सैल्फी लीं। विद्यार्थियों में उन्जिला,अनम,महक,नीरेश,प्रतीक्षा यादव वंदना,हंसना, अर्शीन,सोएवा ,माहीन आदि व राजेश,अजय , सत्यवीर, रविन्द्र, ममता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने भी सैल्फी प्वाइंट पर सैल्फी लीं और देश के लिए हमेशा तत्पर रहने की शपथ ली।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!