मसौली में गमगीन माहोल मे निकाला गया मोहर्रम का जुलूस

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। कर्बला में अपनी अजीम कुर्बानी पेश करके दुनियां के सम्पूर्ण मानव जाति के स्वाभिमान, इन्सानियत एवं मानवता के वजूद को हमेशा हमेशा के लिए महफूज करने वाले हजरत इमाम हुसैन( रजि0) की याद में दसवीं मुहर्रम को   चौक पर रखे गये ताजियों का जुलुस गमगीन  माहौल में अक़ीदत एव सादगी से निकाला गया तथा देर शाम नम आँखों के साथ कर्बला में ताजियों को दफन किया गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन की सदाओं से इलाका गूंज उठा।

हजरत इमाम हुसैन  (रजि0) व उनके 72 साथियों की शहादत की याद में निकाला जाने वाला जुलूस कस्बा जैदपुर, उधौली,अहमदपुर, मोहम्मदाबाद, तुरकानी, मुश्कीनगर, सआदतगंज, अनुपगंज, रामपुर कटरा, बांसा, बड़ागाँव, मसौली, त्रिलोकपूर, भयारा, नैनामऊ, सफदरगंज, सैदनपुर, दादरा, रसौली, जकरिया, चंदवारा,चयन शाह किठुरी  के अंर्तगत मोहर्रम का जुलूस ताजिया, अलम और ढोल के साथ निकला गया  तथा पूरे इलाके में मोहर्रम की 9 वी तारीख को बड़ी अकीदत के साथ समस्त चौको पर ताजिया रख कर इमाम हुसैन की याद को ताजा कर अमन चैन की दुआ मांगी गयी नोहे पढ़ी गई नजर देकर हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया तथा मंगलवार की सुबह पूरी अकीदत व एहतराम के साथ निकाले गये  जुलूस में लोग या हुसैन…या हुसैन के नारे लगा रहे थे। जिससे पूरा इलाका गमगीन हो गया । हजरत इमाम हुसैन के अक़ीदतमंद जगह जगह शबील खीचड़ा व पुलाव का वितरण कर रहे थे। देर शाम नम आँखों के साथ गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया।     जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर डॉ0 बीनू सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, निरीक्षक राम कृपाल सिंह, अब्दुल रहमान खान, रविन्द्र सिंह, कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव, सहादतगंज चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह, त्रिलोकपुर प्रभारी रणजीत सिंह वही जैदपुर थाना प्रभारी धीरेन्द सिंह व थाना सफदरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, रामपुर चौकी प्रभारी हरिशंकर राय, उपनिरीक्षक राजेश यादव,राहुल शर्मा, राजकुमार पुलिस बल के साथ  प्रतापगंज राजस्व निरीक्षक उमेश चन्द त्रिपाठी  सफदरगंज लेखपाल हरिशंकर वर्मा मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!