विभिन्न स्कूलो की ओर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

सहसवान। विभिन्न स्कूलो की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा शुरू हुई और रोडवेज बाजार विल्सनगंज तहसील रोड बिसोली बस स्टैंड डार्लिंग रोड होते हुए वापसी कोतवाली के सामने समाप्त हुई जिसमें स्कूल का समस्त स्टाफ और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सहित स्टाफ तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे । स्वतंत्रा दिवस अमृत महोत्सव के मौके पर शनिवार को नगर के विभिन्न स्कूलो द्वारा स्वतंत्रा दिवस अमृत महोत्सव के मौके पर शनिवार को स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सुबह दस बजे नगर पालिका प्रागण से रैली निकाली गई, बालक प्राथमिक विद्यालय पट्टी यकीन मोहम्मद, बालक प्राथमिक विद्यालय पठान टोला, कन्या प्राथमिक विद्यालय शाहबाजपुर ,बालक प्राथमिक विद्यालय काजी मोहल्ला, बालक प्राथमिक विद्यालय नवादा, इनके अलावा और भी विद्यालय तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ढोल और नगाड़ों के साथ रैली निकाली गई जिसमें हांथ में तिरंगा झंडा लिए स्कूली बच्चे और प्रशासन के कर्मचारी चल रहे थे जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!