देशभक्तों के बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता : आरती रावत
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
सिद्धौर, बाराबंकी। जनपद के विकासखंड सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचलगंज बम्हौरा लोदी में प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह की अध्यक्षता में 76वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकासखंड सिद्धौर की ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने ध्वजा रोहण कर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जिस तरह आज पूरा देश एक रंग में रंग गया, वहीं एकता , अखंडता व संप्रभुता हम सभी को हमेशा बनाई रखनी है। हम शहीद हुए देशभक्तों व जवानों के त्याग ,समर्पण और बलिदान को भुला नहीं सकते, वे सदैव हमारे दिलों में धड़कते रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं यह प्रण लेता हूं कि मेरे गांव – पंचायत का कोई भी गरीब – असहाय भूखा नहीं सोयेगा उसके लिए मैं हर संभव मदद करूंगा, गांव में वे सभी विकास कार्य कराए जाएंगे जिनकी सभी को आवश्यकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार मिश्रा, पंकज सिंह,राकेश सिंह “भोला” आदर्श सिंह, सानू,राजू सिंह, पप्पू सिंह,उदयवीर सिंह,निरंकार,लल्ला सिंह, संदीप रावत,सकील,उपेंद्र, डॉ० अवधेश, नरेश, लालजी,रामजी व राकेश मुनीम सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

