75 वीं वर्षगांठ पर जूनियर हाई स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका तथा ग्राम प्रधान के मध्य जमकर गाली गलौच लाठी-डंडे

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

सहसवान नगर व देहात क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था कहीं संभ्रांत लोगों को सम्मानित किया जा रहा था तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी दिलाने में हेम अहम भूमिका अदा करने वाले वाह देश पर अपनी जान निछावर करने वालों का गुणगान किया जा रहा था तो वही नगर की सीमा पर स्थित एक जूनियर हाई स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका तथा ग्राम प्रधान के मध्य जमकर गाली गलौच लाठी-डंडे एवं मारपीट का तांडव किया जा रहा था कार्यवाहक प्रधानाध्यापक कानी ग्राम प्रधान सहित 2 लोगों के विरुद्ध घटना की नामजद रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई है l

मिली जानकारी के अनुसार नगर के सीमावर्ती ग्राम मुरारी सुधार पुर में स्थापित जूनियर हाई स्कूल में कार्यवाहक प्रधान अध्यापिका कामिनी कौशल तथा ग्राम प्रधान दिनेश के मध्य किसी बात को लेकर तनातनी चली आ रही थी कि कार्यक्रम में ध्वजारोहण होते ही जमकर गाली-गलौज होने लगी आरोप है प्रधानाध्यापक आने ग्राम प्रधान दिनेश को दो-तीन थप्पड़ रसीद कर दिए जिससे आक्रोशित ग्राम प्रधान व उसके परिजनों ने प्रधानाध्यापक की जमकर ठुकाई कर दी समारोह में भगदड़ मच गई लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे जैसे तैसे संभ्रांत लोगों ने एक दूसरे को समझा कर मामला शांत कराया चर्चा है कि विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाला मिड डे मील के भुगतान के कमीशन को लेकर कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका तथा ग्राम प्रधान कीमत तनातनी के साथ बाक युद्ध चल रहा था जो विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम होते हैं समारोह स्थल अखाड़े के रूप में प्रगट हो गया ग्राम प्रधान का आरोप है की प्रधानाध्यापिका ने सरेआम मेरी पिटाई की जबकि कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि प्रधान ने उसके सरकारी फाड़ देने के साथी गाली गलौज अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की है कार्यवाहक प्रधानाध्यापक कामिनी कौशल ने थाना कोतवाली में मामले की रिपोर्ट धारा 353 427 504 506 मैं ग्राम प्रधान सहित दो लोगों के विरुद्ध नामजद दर्ज कराई है जबकि ग्राम प्रधान दिनेश ने कार्यवाहक प्रधानाध्यापक द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मामले की जांच कराए जाने की मांग की है l कार्यवाहक प्रधानाध्यापक कामिनी कौशल द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की जानकारी जब सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार गंगवार से चाहे गई तो उन्होंने घटना की जानकारी से इनकार किया।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!