साईकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौंत।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूँ। एमएफ हाइवे पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। साइिकल सवार वजीरगंज से अपने गांव कुनार जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा दिया। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास हुआ। कुनार गांव निवासी वीरम पाल 30 वर्ष बांके लाल रात के समय गांव की ओर जा रहा था। तभी तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। कुछ देर छटपटाने के बाद वीरमपाल ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सूचना पर रोते बिखलते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!