नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में रामपुर पुलिस का बदायूँ मे छापा। नही मिली किशोरी,
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984
बदायूँ। रामपुर जिले से नाबालिग किशोरी को भगाकर बदायूं पहुंचे युवकों की तलाश में वहां की पुलिस ने यहं दबिश दी। किशोरी पुलिस के हाथ नहीं लगी लेकिन पुलिस ने टेंपो स्वामी और उसके चालक को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा रामपुर पुलिस ने मोहल्ला खंडसारी में एक दुकान पर जाकर जानकारी ली लेकिन दुकान का स्वामी अपने बच्चों को बैठाकर निकल गया। जिला रामपुर के थाना शाहबाद इलाके से एक किशोरी को बदायूं के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी उजैत पुत्र मोहम्मद रफीक भगाकर ले आया था। शाहबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन किशोरी का पता नहीं लग पा रहा था। रामपुर पुलिस ने मामले की जांच की तो युवक की लोकेशन बदायूं मिली। जिसके बाद रामपुर पुलिस ने यहां कोतवाली पुलिस के सहयोग से दबिश दी। यहां पुलिस ने रोडवेज चौराहे पर पहुंची। पुलिस को सूचना थी कि युवक टेंपो से नाबालिग किशोरी को लेकर आया है और रोडवेज बस में बैठा रहा है। पुलिस जब तक पहुंची, युवक वहां से चला गया था। पुलिस ने टेंपो का पता लगाकर उसके स्वामी और चालक को हिरासत में लिया। दिन भर रामपुर पुलिस कई मोहल्लों में पहुंची। पुलिस को सूचना मिली कि उजैत कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी में अपने दोस्तों के साथ परचून की दुकान पर है। परचून की दुकान पर पहुंची। जहां दुकान स्वामी ने अपने बच्चों को बैठाया और खुद निकल गया।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984

