पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो चोरो को मय वाहन के किया गिरफ्तार, एक अरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार। चोरों के पास 6 बाईक व एक स्कूटी पुलिस ने की बरामद।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूं। उझानी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की गई 6 बाइक के अलावा एक स्कूटी बरामद हुई है। आरोपियों का एक साथी धरपकड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उसकी जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
पुलिस के मुताबिक वाहन चेकिंग के दौरान मथुरा हाइवे पर छतुइया रेलवे क्रासिंग के पास एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों की घेराबंदी की तो तीनों ने बाइक दौड़ा दी। टीम ने पीछा किया तो हड़बड़ी में बाइक गिर गई। पुलिस पीछे से पहुंची तो वहां दो युवक मिले लेकिन तीसरा अंधेरे में भाग गया। तलाशी में एक युवक के पास चाकू निकला। इस पर उनसे बाइक से जुड़े दस्तावेज मांगे तो पता लगा कि बाइक पिछले दिनों उझानी के रामलीला मैदान से पार की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पंकज गुप्ता निवासी स्टेशन रोड उझानी व विशाल कश्यप निवासी आदर्श नगर होली चौक गली संख्या एक थाना सिविल लाइंस बताया। आरोपियों को पुलिस कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ में इन्होंने कबूला कि रेलवे क्रासिंग के पास कच्ची चकरोड पर बने खंडहर में अन्य बाइकें भी छिपी हैं। पुलिस इन्हें लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची तो 5 बाइक व एक स्कूटी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वाहन चोरी समेत आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

