दुकान के चयन को लेकर बुलायी ग्राम सभा की बैठक…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौलाबाद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के चयन को लेकर बुलायी ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से जय दुर्गा स्वयं सहायता समूह को कोटे की दुकान के संचालन की जिम्मेदारी दी गई ।
बताते चले कि एक वर्ष पूर्व खाद्यान घोटाले के कारण ग्राम पंचायत मौलाबाद की दुकान को सस्पेंड कर ग्राम पंचायत मेलारायगंज की दुकान से अटैच कर दिया गया था। मंगलवार को अवर अभियंता आरईएस पीके सिंह, ग्राम प्रधान राजीव कुमार वर्मा, पंचायत सचिव वीरेंद्र तिवारी, मनीष शुक्ला, उपनिरीक्षक राजेश यादव, राहुल शर्मा, राजकुमार हे0 का0 रमेश सिंह हे0 का0 बिजय प्रकाश यादव का0 प्रशांत त्रिपाठी क मौजूदगी में बैठक आहुति की गयीं जिसमे जय माँ दुर्गा स्वयं सहायता समूह की सदस्या सुमन पत्नी रामराज ने आवेदन किया और कोई आवेदन न आने पर सर्वसम्मति से कोटे के संचालन की जिम्मेदारी जय दुर्गा स्वयं सहायता समूह को दी गयी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!