मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब नशे के कारोबारियों पर बेहद सख्त, चलने लगा चाबुक

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से पटरी से उतरी कानून-व्यवस्था को क्रमवार सुधारने में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर अब नशे का कारोबार करने वाले हैं। अवैध संपत्ति एकत्र करने वालों के ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों दंगाइयों पर भी शिकंजा कसा था। अब उनका लक्ष्य नशे का कारोबार करने वाले लोग हैं। इनके खिलाफ भी एक्शन प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में दंगाइयों के बाद अब नशे के सौदागरों पर सरकार का चाबुक चल रहा है। इस कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की भी संपत्ति जब्त होगी।दंगाइयों की तरह ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदेश के शराब माफिया के पोस्टर लगेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यह सभी सभी राष्ट्रीय अपराधी हैं, इन्हें हर हाल में दंडित होना चाहिए। प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के कारण बड़ी जनहानि के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हैं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!