बाराबंकी को सूखाग्रस्त घोषित करे प्रशासन: भाकियू

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी।(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किये जाने की मांग की है। मंगलवार को भाकियू जिलाध्यक्ष ने भकियू कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी से वार्ता करके ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि एक तरफ प्रकृति किसानों को रुला रही है तो बची कुची कसर छुट्टा जानवरो ने पूरी कर दी है। प्रशाशन तत्काल इसपर कार्यवाई करे जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिल सके। मांगपत्र में उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसानों ने किसी तरफ फसलों की बुवाई और रोपाई तो कर दी लेकिन कम बारिश होने की वजह से फसले सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने यह भी कहा प्रकृति की मार के बाद जो फसलें बची हैं उन्हें छुट्टा जानवर चट कर जा रहे हैं। किसान रात भर जागकर अपनी फसलों की रखवाली करने पर मजबूर है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, प्रवक्ता सनत वर्मा मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!