बीईओ सुषमा सेंगर पर 25 हज़ार का अर्थदंड
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। नगर के विकास खंड बंकी की बीईओ सुषमा सेंगर के बीईओ असोहा जनपद उन्नाव में तैनाती के दौरान उन्नाव निवासी अरशद अली के द्वारा सूचना के अधिकार के तहत सूचनाएं मांगी गई थी। समय से सही सूचनाएं मुहैया न कराने पर तत्कालीन बीईओ असोहा, उन्नाव सुषमा सेंगर पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगा है। यह कार्रवाई उप्र राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही ने की है। अरशद अली ने बेसिक शिक्षा विभाग से मार्च 2021 में सूचनाएं मांगी गई थी।समय से सूचनाएं न मिलने पर राज्य सूचना आयोग में शिकायत की गई।आयोग द्वारा उक्त प्रकरण में तत्कालीन बीईओ असोहा सुषमा सेंगर (वर्तमान बीईओ विकास खंड बंकी) को स्वयं उपस्थित होकर स्पस्टीकरण देने के आदेश जारी किए गए। बीईओ सुषमा सेंगर आयोग के समक्ष स्वयं पेश हुई, मगर मांगी गई। सूचनाएं समय से न दे पाने का कोई स्पास्टिकण नही दे पाई। जिसे राज्य सूचना आयुक्त ने गंभीरता से लिया और आयोग ने 25 हज़ार रुपये का अर्थदंड आरोपित करते हुये उक्त धनराशि बीईओ सुषमा सेंगर के वेतन से वसूलने के आदेश जारी किए गए हैं।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

