खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हरख ब्लाक की ग्राम पंचायत हरख में किया गया। जिसका उदघाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चट्टान सिंह वर्मा ने फीता काटकर किया। खेल प्रतियोगिता में बालिका व बालक वर्ग में अलग अलग दौड़ लंबी कूद कबड्डी वालीबाल गोला फेंक कराई गई। जिसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुराग पटेल ने प्रथम व दो सौ मीटर की दौड़ में सौरभ वर्मा प्रथम व स्थान पाया। चार सौ मीटर की दौड़ में सौरभ वर्मा ने ही प्रथम व शिवम कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में शिवम कुमार ने बाजी मारी। कबड्डी में विजेता टीम मक्कापुरवा बनी। वालीबाल में टिकरा की टीम ने शानदार बाजी मारकर करीमाबाद को हराया। बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में सोनिया कुमारी 200 मीटर में शबाना 400 मीटर दौड़ में अंकिता वर्मा प्रथम स्थान पर रही। लंबीकूद में प्रथम स्थान सोनिया कुमारी ने हासिल किया। कार्यक्रम का समापन उपजिला अधिकारी व प्रभारी बीडीओ प्रीति सिंह द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से विजय हासिल की उनको बधाई देने के साथ जिन खिलाड़ियों का कोई स्थान नहीं मिल पाया उनको आगे के लिए प्रयास करने और इसी तरह प्रतियोगिता में भाग लेने के प्रेरित किया। ब्लॉक व्यायाम प्रशिक्षित निधि सिंह, अजीत वर्मा, लालचंद्र वर्मा, अशोक, सहायक खंड विकास अधिकारी महिला मीना श्रीवास्तव, सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव,हरख शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ आदि मौजूद थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

