रूपये मांगने पर गोली मारने बाले अभियुक्त पुलिस की पकड से दूर, अभियुक्तों की तलाश जारी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। रुपये मांगने घर पहुंचे युवक को मौसेरे भाई व उसके साथियों ने गोली मार दी। 11 लाख रुपये मंगाने वह पत्नी के साथ मौसेरे भाई के घर गया, तभी यह घटना घटी। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपरियों की तलाश शुरू कर दी लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस आरोपपियों को पकड़ नहीं सकी है। जानलेवा हमले की वारदात सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला नई सराय में मंगलवार को हुई। यहां रहने वाले शहजाद खां 39 वर्ष पुत्र शहजाद का कपड़े का कारोबार है। शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसका रिश्ते का मौसेरा भाई आसिफ प्रॉपर्टी का काम करता है। तीन साल पहले एक प्लाट खरीदने के लिए शहजाद ने आसिफ को 11 लाख रुपये दिये थे। इसके बाद आसिफ ने प्लाट का बैनामा नहीं कराया। जब भी वह रुपये मांगता था तब वह मामले को टालता रहता था। सोमवार को शहजाद रूपया मांगने घर पहुंचा तो आसिफ व उसका भाई नाजिम पुत्र मोनुद्दीन उफ मुन्ने निवासी नई सराय के साथ उसका भांजा फैजान पुत्र इरशाद मोहल्ला नई सराय घर पर थे। रुपयों को लेकर बात चल रही थी कि आसिफ ने तमंचे से उस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!