लूट की योजना बना रहे शातिर किस्म के दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तर कर भेजा जेल। सर्राफा कारोबारियों का कर रहे थे वापस लौटने का इंतजार, शातिरों के पास से तमंचे भी बरामद।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र मे लूट की योजना बनाते हुए दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने वहां से शाम के वक्त गुजरने वाले सर्राफा कारोबारियों से लूट की योजना बनाने की बात कबूली है। पुलिस ने इलाके में ही डाक बंगले से कुछ आगे सड़क किनारे गड्ढे व झाड़ियों में छिपे दो युवकों को मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी के बाद पकड़ा। आरोपियों की तलाशी ली तो एक के पास 12 बोर तो दूसरे के पास 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि थाने लाकर पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम किशोर उर्फ चौधरी निवासी कस्बा व थाना जरीफनगर व टिंकू उर्फ वेदप्रकाश निवासी गांव नगला जाटनी थाना रामघाट, बुलंदशहर बताया। आरोपियों ने कबूला कि रात के वक्त इलाके के कई सर्राफा कारोबारी दुकानें बंद करके घर लौटते हैं। उनके पास अच्छा माल होता है। इसीलिए किसी सर्राफ को लूटने के इरादे से यहां मौजूद थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि पड़ोसी जिला संभल, बुलंदशहर व कासगंज में भी वो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ लूट की योजना बनाने व आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

