भारी मात्रा में चोरी के जेवरात व नकदी सहित , कारतूस बरामद-
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना लोनीकटरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात व नकदी सहित 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद-
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 25.08.2022 को स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना लोनीकटरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. रामकुमार उर्फ रजवल पुत्र स्व0 रामनरेश निवासी रामसिंह का पुरवा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी 2. मैकूलाल पुत्र रामनरेश निवासी डहरुवा थाना मोहनगंज जनपद लखनऊ को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अण्डरपास हैदरगढ़ से लखनऊ की ओर जाने वाले हाइवे त्रिवेदीगंज थाना लोनीकटरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 4.5 किग्रा0 सफेद धातु के 09 टुकड़े, 152 ग्राम पीली धातु के 02 टुकड़े, 01 अदद अंगुठी पीली धातु, 02 अदद कान का बेसर पीली धातु की, दो लाख एक हजार एक सौ रुपये नकद, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक अदद पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइबिंग लाइसेंस, परिचय पत्र, एक अदद चेकबुक (सम्बन्धित मु0अ0सं0 172/2022 धारा 457/380/411 भादवि), 12 अदद पायल सफेद धातु के, 01 अदद कमरपेटी सफेद धातु के, 02 अदद चेन पीली धातु की, 12 अदद बिछिया सफेद धातु की, 02 अदद हार पीली धातु की, छः हजार तीन सौ निन्यानबे रुपये नकद, (मु0अ0सं0 163/2022 धारा 457/380/411 भादवि) व एक अदद मोटर साइकिल यूपी 33 बीए 2103 बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 271/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं कारित करते है। चोरी की योजनाएं उसके अन्य साथी माताफेर उर्फ चोपरी बनाता है । अभियुक्तगण द्वारा कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 26/27.05.2022 को ग्राम पण्डितपुरवा मजरे ख्वाजापुर में दो घरों से जेवरात व रुपये तथा दिनांक 06/07.06.2022 को ग्राम ककरी में एक घर से जेवरात व रुपये चोरी किये थे। अभियुक्त रामकुमार पूर्व में 6-7 बार जेल जा चुका है और इस समय जमानत पर है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

