उझानी मे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर जेवरात व 20 हजार रूपये की नकदी सहित लाखों रूपये का चुराया सामान।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार आधी रात को चोरी की बड़ी वारदात हो गई। नकब लगाकर घुसा गैंग जहां दुकान से लाखों का माल निकालकर ले गया। वहीं दुकान की छत पर बने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें से कैश व जेवरात भी पार किए गए। दिल्ली हाइवे पर हुई यह चोरी के पास पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करने के लिए काफी है। वहीं पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। उझानी के अहिरटोला मोहल्ले में रहने वाले अंकित माहेश्वरी की दिल्ली हाइवे पर कस्बा में ही इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। बुधवार रात अंकित दुकान बंद करके घर चले गए। जबकि दूसरे दिन गुरुवार सुबह शटर उठाया तो वहां हालात कुछ और मिले। सारा सामान अस्त-व्यस्त था औैर दीवार में नकब लगा हुआ था। यह देख वह समझ गए कि माजरा क्या है। तहरीर के मुताबिक चोर 16 इंवर्टर, 10 बैट्रे, 8 एलईडी, तार के 70 बंडल समेत भारी मात्रा में कॉपर का नया व पुराना तार निकालकर ले गए। इतना ही नहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर समेत वाईफाई हॉटस्पाट भी पार कर दिया गया।
जिस स्तर पर सामान चोरी हुई है उससे जाहिर है कि चोर किसी न किसी वाहन से यहां पहुंचे थे। क्योंकि इतना सामान पैदल ले जाना मुमकिन नहीं है। हालांकि दीवार काटने वाला कटर चोर मौके पर ही भूल गए। इसके बाद दुकान के ऊपर बने कमरे का ताला तोड़कर वहां अलमारी में रखे 20 हजार रुपये के अलावा जेवरातों पर भी हाथ साफ किया गया है। जेवरातों में सोने की चेन, हार, झाले, अंगूठी, पायजेब आदि सामान शामिल है। यह सामान इसलिए वहां रखा था क्योंकि पीडित की बहन पारुल व बहनोई प्रशांत वहां रहते हैं। हालांकि प्रशांत की तबीयत खराब होने के कारण वह पीडित के घर में पिछले दिनों आ गए थे। मामले की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह समेत एसएसआई अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच करके लौट आए। वहीं तहरीर थाने आकर देने की बात कही गई। हालांकि फिलहाल घटना का मुकदमा लिखने में पुलिस कतरा रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!