शिव पार्वती विवाह उत्सव की तैयारियां जोर….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम चिलौकी एव सफदरगंज में आगामी 30 अगस्त को होने वाले शिव पार्वती विवाह उत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है सफदरगंज स्थित शिवाला एव ग्राम चिलौकी स्थित मंदिर का रँगगोगन किया जा रहा है।
बताते चले कि ग्राम पंचायत चिलौकी एव सफदरगंज में शिव पार्वती विवाह उत्सव प्रतिवर्ष धूमधाम मनाया जाता है बीते दो वर्षों में कोरोना के कारण ग्रहण लगा रहा परन्तु इस वर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 29 अगस्त को ग्राम पंचायत चिलौकी मंदिर से ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत सहित भारी संख्या में ग्रामीण तिलक लेकर सफदरगंज शिवाला मंदिर पहुंचेंगे जहाँ पर ग्राम प्रधान सफदरगंज अजय कुमार वर्मा सहित समस्त ग्रामीण स्वागत व तिलक की रस्म अदा की जाएगी। 30 अगस्त को सफदरगंज शिवाला से हाथी घोड़ा एव बैंडबाजे के साथ शिव बारात निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे तथा चिलौकी मंदिर में विवाह के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!