हिस्ट्रीशीटर अकील उर्फ भूरा 05 करोड़ 60 लाख 30 हजार 500 रुपये ,की अचल सम्पत्ति कुर्क
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले हिस्ट्रीशीटर की अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 05 करोड़ 60 लाख 30 हजार 500 रुपये को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया- थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त/ गैंग सदस्य व हिस्ट्रीशीटर अकील उर्फ भूरा पुत्र मो0 नसीम निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी के अवैध कारोबार से किये गये धनोपार्जन से स्वयं एवं अपने परिजनों के नाम भूमि का क्रय कर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित की गई। बाराबंकी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उक्त सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया-
अभियुक्त/गैंग के सदस्य/हिस्ट्रीशीटर अकील उर्फ भूरा पुत्र मो0 नसीम निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी-

कुर्क सम्पत्ति का विवरण- (कीमत लगभग पांच करोड़ साठ लाख तीस हजार पांच सौ रुपये)1. ग्राम टिकरा उस्मा थाना जैदपुर में स्थित मकान कीमत लगभग 55,00,000/- रुपये
2. ग्राम टिकरा उस्मा थाना जैदपुर स्थित भूमि कीमत लगभग 19,50,000/- रुपये
3. ग्राम टिकरा उस्मा थाना जैदपुर स्थित भूमि कीमत लगभग 45,00,000/- रुपये
4. ग्राम टेरा थाना जैदपुर स्थित भूमि कीमत लगभग 1,37,55,000/- रुपये
5. ग्राम बलछत थाना जैदपुर स्थित भूमि कीमत लगभग 89,25,000/- रुपये
6. ग्राम बलछत थाना जैदपुर में स्थित भूमि कीमत लगभग 1,05,00,000/- रुपये
7. ग्राम बलछत थाना जैदपुर में स्थित भूमि कीमत लगभग 14,40,000/- रुपये
8. ग्राम पनिहल थाना जैदपुर में स्थित भूमि कीमत लगभग 30,42,000/- रुपये
9. ग्राम पनिहल थाना जैदपुर में स्थित भूमि कीमत लगभग 23,19,000/- रुपये
10. ग्राम पनिहल थाना जैदपुर में स्थित भूमि कीमत लगभग 40,99,500/- रुपये
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 101/1986 धारा 8/18/21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 07/2007 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एनसीबी लखनऊ।
3. मु0अ0सं0 72/2021 धारा 352/353/336/504/188/34 भादवि0 व 07 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

