बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के सिटी चौकी अन्तर्गत सत्यप्रेमी वार्ड के निवासी मनीष उर्फ गोलू यादव(26) पुत्र स्व. अजीत प्रताप यादव का शव दोपहर घर के अन्दर छत के पंखे से लटकता हुआ उसकी मां ने देखा तो उसके होश उड़ गये। मां की चीखे सुनकर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। यह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। मानसिक तनाव की वजह लगातार आईएएस की परीक्षा में विफल होने की बात प्रकाश में आयी है। मनीष की मौत के बाद परिवार का एकलौता चिराग बुझ गया। चौकी प्रभारी प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मृतक के पिता रजिस्ट्रार थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

