बाइक सवार बदमाशों ने शराब कंपनी के सेल्समैन के साथ की थी लूटपाट

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब कंपनी के सेल्समैन सवा लाख की लूट कर ली ।वारदात को अंजाम देकर गिरोह कच्चे रास्ते की ओर भाग निकला ।वहीं मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। भुक्तभोगी ने की तहरीर पुलिस को दी है।घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव प दानपुर निवासी प्रमोद शर्मा शराब कंपनी में बतौर सेल्समैन काम करता है ।वह सहसवान के एक ठेके पर तैनात हैं।शनिवार सुबह वह बाइक लेकर घर से निकला तो रोजाना की ड्यूटी की तरह गांव कोठा शादीपुर दानपुर के ठेकों से रोकड़ इकठ्ठी करके उसे सहसवान ला रहा था।यहां से रोकड़ कलेक्शन एजेंट ले जाते हैं

सरसोता के पास हुई वारदात
अभी सहसवान कोतवाली इलाके के सरसोता तक पहुँचा ही था कि पीछे अपाचे सवार तीन बदमाश आ धमके बदमाशों ने तमंचे के बल पर की बाइक की डिक्की में रखी सवा लाख की नगदी समेत सीट पर बंधी एक पेटी शराब लूट ली और वहां से कच्चे रास्ते की ओर निकल गए ।

इस तरह की गई लूट

बकौल सेल्समैन में दो बदमाशों मुह पर गमछा बांधे हुए थे दोनों पर तमंचे थे बाइक ओवरटेकिंग के दौरान बाइक चला रहे बदमाश ने उनके बाइक की चाबी इंजन ऑफ करके निकाल ली ।जबकि उसके साथियों ने तमंचे तान दिए गाली देते हुए शातिरों ने बाइक से ना रोकने की हिदायत दी और एक बदमाश ने डिक्की का लॉक तोड़कर उसमें रखे समेत सीट बंधी शराब की पेटी उत्तरी ओर भाग निकले।

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी सहसवान कोतवाली पुलिस समेत एसओजी मौके पर आ धमकी और तफ्तीश शुरू कर दी ।पीड़ित से बदमाशों की हुलिया वगैरह पूछकर टीमें अपने स्तर से जांच करने में जुट गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!