बगैर ओटीपी एव नम्बर दिये बैंक खातों से हजारों रुपये ट्रांजेक्शन के द्वारा गायब

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। बगैर ओटीपी एव नम्बर दिये उपभोक्ताओं के बैंक खातों से हजारों रुपये ट्रांजेक्शन के द्वारा गायब हो रहे है जिससे परेशान हाल पीड़ित उपभोक्ता बैंक एव पुलिस के चक्कर लगाते लगाते थक रहे है। बताते चलें कि वर्तमान समय मे बैंक के उपभोक्ताओं के खातों से बगैर एटीएम एव ओटीपी बताये खातो से धनराशि गायब हो रही हैं सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडी निवासी चन्दन के खाते से 31 अगस्त को 5 हजार एव 1 सितम्बर को 45 सौ रुपये गायब हो गये वही ईचौलिया निवासी संजय कुमार के एक्सिस बैंक से 7 सितंबर को 82 हजार 994 रुपये एव पंजाब नेशनल बैंक शाखा सफदरगंज के खाते से उसी दिन 894 रुपये गायब हो गये। पीड़ितों ने बैंक एव थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!