बड़ागाँव में चेहल्लुम पूरी अकीदत के साथ मनाया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदो की याद में मंगलवार को ग्राम बड़ागाँव में चेहल्लुम पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सोमवार की देर रात्रि चौको एव पिंडालो में रखी गयी ताजियों की जियारत के लिए रात्रि भर जायरीन चलते रहे। तथा भोर में निकाला गया ताजियों का जुलुस देर शाम कर्बला पहुँचा जहाँ पर नम आँखों के साथ ताजियों को दफन किया गया।
पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाह वालेवसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन (रजि0) एव उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ग्राम बड़ागाँव में सोमवार की शाम को चौको एव भव्य पिंडालो में ताजिये रखे गये और मंगलवार की भोर सादगी एव अक़ीदत के साथ ताजियों का जुलुस निकाला गया। जुलुस निर्धारित मार्गो से घूमता हुआ देर शाम को कर्बला पहुँचा जहाँ नम आँखों के साथ ताजियों को दफन किया गया। इस दौरान अंजुमन फ़िदा जाने हुसैन सहित कस्बा मसौली,सफदरगंज, रसौली, उधौली,सैदनपुर, बांसा, जकरिया जैदपुर की अंजुमनों द्वारा नोहेख्वानी की गयी तथा अकीदतमंदों द्वारा जगह जगह शबील व पुलाव सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

