निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों के हुए परीक्षण सेवा पखवाड़ा का दूसरा दिन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न जगहों पर आयोजित हुए परीक्षण शिविर में सैकड़ो लोगों ने रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य कई परीक्षण कराकर अपने स्वास्थ की जानकारी ली। रविवार को जिला चिकित्सालय में सांसद उपेंद्र रावत व जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। रामसनेहीघाट, दरियाबाद व टिकैतनगर स्थित सीएचसी पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया उन्होंने कहा हो शरीर से फिट है वही समाज मे हिट है। इसके अतिरिक्त फतेहपुर में विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, सूरतगंज, रामनगर व सिरौलीगौसपुर सीएचसी में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, हैडरगढ़, कोठी व त्रिवेदीगंज सीएचसी में जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश व विधायक दिनेश रावत, सीएचसी बड़ागांव व सतरिख में एमएलसी अंगद सिंह, देवा सीएचसी में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जैदपुर व सिद्धौर सीएचसी में पूर्व विधायक बैजनाथ रावत ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित, डॉ रामकुमारी मौर्य, प्रमोद तिवारी, मनोज वर्मा, महामन्त्री संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, जगदीश गुप्ता, शीलरत्न मिहिर, गुरुदीन सिंह सहित चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व भाजपाई मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

