सेवानिवृत्त होमगार्डों को वृक्षारोपण करके दी गई विदाई फायर स्टेशन परिसर मे विदाई सम्मान समोराह कार्यक्रम का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। होमगार्डों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सरदार पटेल अमृत सरोवर फतेहगंज मे वृक्षारोपण करके होमगार्डों को विदाई दी गई वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिला कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा रहे वही रामसनेहीघाट सर्किल के फायर स्टेशन के परिसर मे रविवार को सेवानिवृत्त हो रहे दो होमगार्डों को विदाई सम्मान समोराह कार्यक्रम का आयोजन किया गया विदाई सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा व एडीसी दिनेश कुमार वर्मा राजेश कुमार सिंह होमगार्ड कंपनी बनीकोडर के अखिलेश कुमार पाण्डेय पीसी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्डों को माला पहनाकर रामचरितमानस पुस्तक व अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिला कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि, मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसका समाज से जीवन पर्यंत लगाव बना रहता है। समाज में सदैव सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना होता है। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्डों को आगे के जीवन में आध्यात्मिक पूंजी एकत्र करने की भी सलाह दी अध्यात्म से जुड़कर शांति प्राप्त होती है। होमगार्ड पद से सेवानिवृत्त हुए श्री निवास तिवारी राम चन्दर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बनीकोडर के समस्त होमगार्डाे ने भी सेवानिवृत्त होमगार्ड को नम आंखों से विदाई दी। विदाई के इस पल में सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड काफी भावुक दिखे वही विभाग के कर्मियों की ओर से दिए गए इस सम्मान पर धन्यवाद ज्ञापित किया। विदाई समारोह मे होमगार्ड के सभी जवान उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!