दलितों व महिलाओं के खिलाफ अपराध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज, पुलिस अफसरों से कहा- प्रभावी अंकुश लगाएं

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी और बदायूं में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए हैं कि गांव के चौकीदार, बीट इंचार्ज सतर्क रहकर ग्रामीण इलाके में होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के भी निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार देर रात सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, आइजी रेंज और एडीजी जोन के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि आने वाले त्योहारों दशहरा, दुर्गापूजा के अवसर पर पूरी सतर्कता बरती जाए। अधिकारी दलितों, वंचितों के साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर कड़ाई से अंकुश लगाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।

 

Don`t copy text!