यति नरसिंहानंद सरस्वती पर मुकदमा पंजीकृत, अलीगढ़ में धार्मिक आयोजन में की थी आपत्‍तिजनक टिप्‍पणी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अलीगढ़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए यति नरसिंहानंद सरस्‍वती महाराज के खिलाफ संप्रदाय विशेष के खिलाफ आपत्‍तिजनक टिप्‍पणी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं ली गयी,बताया कि मोहल्ला बीदास कंपाउंड में अशोक पाण्डेय व पूजा शकुन पाण्डेय ने भागवत महापुराण कथा का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसकी अनुमति नहीं ली थी। इस कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज आदि ने भाग लिया। यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कार्यक्रम के समापन पर संप्रदाय विशेष के संस्थानों के संबंध में धमकी भरे शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे संप्रदाय विशेष के लोगों में रोष है। आपत्तिजनक टिप्पणी/वक्तव्य के संबंध में थाना गांधीपार्क पर में धारा 188/295ए/298/505(2)/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

Don`t copy text!