विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की पहचान: सतीश शर्मा
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को भाजपाइयों ने विविधता में एकता कार्यक्रम में शिरकत की। लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज ने भाजपाइयों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सभी ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की पहचान है। कहा कि वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करने वाले भारतीयों को दुनिया सम्मान की नजर से देखती है। कहा कि देश की अस्मिता को बचाने के लिए गुरु तेग बहादुर,गुरुगोविंद सिंह एवं गुरुनानक के सर्वाेच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि भाषा-बोली, रीति-रिवाज, त्यौहार आदि में भिन्नता के बावजूद हमारी संस्कृति में आरम्भ से ही मिल-जुलकर रहने को महत्व दिया गया है। एक दूसरे की भावनाओं, परम्पराओं का सम्मान करने की शिक्षा से ही भारत विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि श्विविधता में एकता’ की इस भावना को व्यवहार रूप में नई पीढ़ी को समझाया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने कहा कि एक दूसरे की भावनाओं और भरोसे का सम्मान करते हुए विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय एवं नस्लों का एक साथ रहना भारत की विशिष्टता है। उन्होंने सभी का आभार ज्ञापित किया। सन्चालन सुशील जायसवाल ने किया।इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, अवधेश श्रीवास्तव, सरदार भूपेंद्र सिंह, मनमीत सिंह, गुरुमीत सिंह ,सरदार कंवर सिंह, सरदार हरपाल सिंह ,प्रदीप जैन ,रवीनन खजांची,नवीन राठौर, चरनजीत सिंह, विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, रचना श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, अम्बरीष रावत, डॉ रामकुमारी मौर्य मौजूद रहे
।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

