चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो बाइक व मोबाइल बरामद एएसपी दक्षिणी ने प्रेसवार्ता के दौरान घटना का किया खुलासा
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। स्वॉट और सर्विलांस टीम के प्रभारियों ने सतरिख पुलिस के सहयोग से चार शातिर लुटेरों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से लूटी गयी मोटर साइकिलें मोबाइल फोन अवैध असलहे व अन्य सामान बरामद किया। सतरिख थाना प्रभारी ने सभी लुटेरों को जेल भेज दिया। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, थाना सतरिख क्षेत्र में लूट की कई घटनाएं घट चुकी थी और लुटेरे बाइक भी लूटकर ले जा चुके थे। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी सतरिख के अलावा स्वॉट टीम प्रभारी अजय कुमार सिंह व सर्विलांस टीम प्रभारी अंकित त्रिपाठी को भी लगा दिया था। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर हैदरगढ़ मार्ग के पास स्थित ग्राम छेदानगर से पुलिस ने थाना जैदपुर के ग्राम याकूबगंज निवासी सुनील गुप्ता पुत्र स्व. राम उदित इसी गांव के विशाल पुत्र लक्ष्मीकांत, जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम बारी निवासी रविकांत पुत्र अमोद बाबू व जनपद ऐटा के थाना जयपरा के ग्राम बरौलिया निवासी दिलीप कुमार पुत्र सर्वेश कुमार को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास लूटी गयी दो मोटर साइकिलें, लूटा गया रेडमी का मोबाइल फोन, दो अवैध असलहे, दो आधार कार्ड व मोबाइल सिम बरामद की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरार अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि पकड़े गये लुटेरों का एक गिरोह है। जो जनपद बाराबंकी, सीतापुर व आस पास के जनपदों में राहगीरों से लूट की घटना कारित करते हैं। उन्होने आगे बताया कि लूटी गयी मोटर साइकिलों तथा फर्जी आधार कार्ड के सहारे फर्जी नामों से ओला आदि के माध्यम से वाहनों को बुक कराते हैं और रास्ते में सूनसान स्थान पर मोटर साइकिल व मोबाइल लूट लेते हैं। उन्होने बताया कि इन्ही लुटेरों ने थाना सतरिख, थाना रामसनेहीघाट और जनपद सीतापुर के थाना संदना क्षेत्र में पिछले एक माह के अन्दर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। एएसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गये लुटेरों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

