रसोई गैस से भरा ट्रक हाईवे पर,असुंतलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। रामनगर से बाराबंकी की ओर रसोई गैस से भरा ट्रक हाईवे पर स्थित सुल्तानपुर गांव के निकट असुंतलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नही हुआ। बीती रात्रि रामनगर से बाराबंकी की ओर खाली रसोई गैस सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक जैसे ही सुल्तानपुर गांव के निकट फोरलेन पर पहुंचा चालक के झमकी आने से ट्रक असुंतलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया शुक्रवार की दोपहर क्रेन के जरिये ट्रक हटाया गया। गनीमत रही कोई हादसा नही हुआ लेकिन डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया।
अज्ञात टैंकर की चपेट में आने प्रेस वाहन क्षतिग्रस्त

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की भोर अखबार लेकर आने वाली टाटा मैजिक लक्षबर बजहा गांव के निकट अज्ञात टैंकर की चपेट में आने प्रेस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाराबंकी से भिटरिया तक जगह जगह प्रतिदिन अखबार पहुँचाने वाली टाटा मैजिक गाड़ी नम्बर यूपी 41 टी 9924 नित की भांति शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे अखबार लेकर हाईवे पर जा रही थी तभी साईं पेट्रोलपंप लक्षबर बजहा के निकट अज्ञात टैंकर की चपेट में आने से टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई तथा चालक प्रभात कुमार सैनी पुत्र दिनेश कुमार सैनी निवासी लखपेड़ाबाग घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वही काफी देरी के बाद दूसरे वाहन से अखबार का वितरण किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

