लाखों रुपये की लागत से बना नाला चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिनावर उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के विकासखंड सालारपुर की ग्राम पंचायत बिनावर में लगभग एक महीने पहले बिलहत रोड पर ग्राम पंचायत द्वारा एक नाले का निर्माण कार्य कराया गया था, नाले का निर्माण ग्राम पंचायत सचिव एवं ठेकेदार द्वारा बनवाया गया नाला कुछ ही घंटों की हुई पहली ही बारिश में रेत के महल की तरह ढह गया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से ज्ञात हुआ है कि ठेकेदार व सचिव द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग कर धन हड़पने की मंशा से नाला निर्माण कराने के आरोप आम जनता द्वारा लगाए गए हैं! इस संबंध में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा एवं बी डीओ सालारपुर विजयंत कुमार सिंह से जानकारी लेना चाहा तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!