अमर्यादित टिप्पणी पर पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने से जनता में आक्रोश सपा नेताओं की चेतावनी हजारों की संख्या में करेंगे एसपी कार्यालय का घेराव।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

बाराबंकी। सोशल मीडिया पर देश के पूर्व रक्षामंत्री व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व0 मुलायम सिंह यादव के विरूद्ध अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसके खिलाफ क्षेत्र के कई लोगों ने लिखित शिकायत किया किन्तु पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही न किये जाने पर जनता में आक्रोश व्याप्त है। वहीं सपा नेताओं का कहना है कि अगर दोषी को जेल नहीं भेजा गया तो हम लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर मोनू सिंह चौहान पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम गुलचप्पा, अलियाबाद, थाना दरियाबाद, जिला बाराबंकी व कई अन्य लोगों ने अपने-अपने फेसबुक अकाउण्ट से देश के पूर्व रक्षामंत्री व 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह के देहान्त के बाद अभद्र एवं अमर्यादित भाषा में कई पोस्ट वायरल किया जिसमें लिखा है। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, इसका व्यक्तिगत फायदा उठाया जा सके। जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी किया जिसको भारत की जनता देखा, उक्त लोगों ने अपने निजी फायदे के लिए देश भर के नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया तथा देश की एकता व अखंडता को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया। आपत्तिजनक कथन द्वारा जनता को भड़काया हैं। देश की एकता, अखण्डता व संप्रभुता को तोड़ने का सुनियोजित षड़यंत्र रचकर साहस किया गया है। उक्त आपत्तिजनक टिप्पणी से देश भर में उन्माद फैलने व वैमनस्ता बढ़ने की प्रबल आशंका है व ऊँच नीच व जातिपात को बढ़ावा मिलेगा।  इस सम्बंध में दरियाबाद निवासी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि माननीय नेता के व्यक्तित्व पर अभद्र पोस्ट करने वालों के विरूद्ध थाने में तहरीर देने के बाबजूद कोई कार्यवाही नहीं गई। सपा के कार्यकर्ता अयोध्या यादव, अवधेश यादव, राम मिलन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता थाने गये, थाने द्वारा मात्र आश्वासन दिया गया कि दोषी को जेल भेजेंगे पर दोषी खुले आम घूम रहा हैं और कह रहा है कि पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पायेगी हम जो चाहेंगे पोस्ट करेंगे। समाज में मौजूदा समय में नफरती चिन्टूओं के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही न होने से इनके हौसले बढ़ रहे हैं और वह लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणियां कर अपने आपको हाईलाइट करने के लिए तुक्ष्य मानसिकता को जाहिर किया है। थाना की पुलिस हीला हवाली कर रही है। अलियाबाद चौकी पर 2 घण्टे रखकर छोड़ दिया। अगर कोई अन्य व्यक्ति सत्ता के विरूद्ध बोलता है तो यही पुलिस सक्रिय हो जाती है और आरोपी का घर खोदने तक पहुंच जाती है। लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस की ढुलमुल नीति अपराधियों को और अपराध करने के लिए प्रेरित कर रही है।  सूत्रों से पता चला है कि सपा नेताओं के साथ साथ जनता में काफी आक्रोश है, अगर जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो कई सपा नेता हजारों की सख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!