एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन…..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। आयुष आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत गुरुवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय उधौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत ईचौलिया में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एक सैकड़ा में मरीजों को परामर्श एव उपचार के साथ साथ नि:शुल्क दवाएं दी गईं। शिविर का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान गुरुशरण ने कहा कि सभी लोग सतर्कता बरतें और चिकित्सकों की सलाह पर अमल करें। आयुष आपके द्वार के इस कार्यक्रम में मरीजों के उपचार के साथ उसमें दवाएं भी वितरित की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस स्वास्थ्य शिविर से लाभ उठाना चाहिए।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द, मूत्र रोग, श्वास कास आदि रोग के मरीज ज्यादा आए। चिकित्साधिकारी डॉ0 आनन्द कुमार कनौजिया ने सभी रोगी, बच्चे, महिलाओं को उनकी बीमारी से संबंधित जरूरी सलाह देते हुए दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि आयुवेर्द चिकित्सा पर सभी लोगों को भरोसा करना चाहिए। असाध्य, त्वचा व जोड़ों के दर्द का इलाज बहुत आसान तरीके से संभव होता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग नियमित योग करें, बीमारी से बचने और स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाएं।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

