प्राइवेट बस में रोडवेज बस ने पीछे से मार दी टक्कर ..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। बिंदौरा चौराहे पर सवारियां उतार रही प्राइवेट बस में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे प्राइवेट बस पर सवार एक ढाई वर्ष का बच्चा बस से गिर कर घायल हो गया। इसी दौरान एक कार भी रोडवेज बस में आ घुसी से जिससे कई लोग आंशिक रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद प्राइवेट एव रोडवेज बस में सवार चालक एव यात्रियों के बीच वाद विवाद होने लगा सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायल बच्चे को एम्बुलेंस से सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया।
गुरुवार की दोपहर बाद लखनऊ से गोण्डा की ओर जा रही प्राइवेट बस नम्बर यूपी 43 टी 6880 हाईवे पर स्थित बिंदौरा चौराहे पर सवारियों को उतारने के लिए रुकी थी कि पीछे की ओर से ही आ रही कानपुर विकासनगर डिपो की रोडवेज बस नम्बर यूपी 77 ए एन 0038 ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी इसी दौरान बस के दरवाजे के निकट निजामुद्दीन का ढाई वर्षीय पुत्र कलीमुद्दीन दरवाजे से गिरकर चोटहिल हो गया जिससे प्राइवेट बस के चालक एव यात्री आक्रोशित हो गये और रोडवेज के चालक से वाद विवाद करने लगे इसी दौरान पीछे से ही आ कार नम्बर यूपी 32 जी एन 9091 भी टकरा गई। वाद विवाद की सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने मामले को शांत कराते हुए प्राइवेट बस के हुए नुकसान की भरपाई रोडवेज बस के चालक से कराकर मामले को शांत कराया तथा प्राइवेट बस से गिरे बालक को एम्बुलेंस से सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। दुर्घटना में जरवल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकैतगंज निवासी 28 वर्षीय अनिल कुमार व रोडवेज बस में सवार बेलुवा गोण्डा निवासी रामजस पुत्र गंगा राम व अनुज कुमार आंशिक रूप से घायल हो गए।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!