15 केन्द्रों पर प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा आज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। कल 15 व 16 अक्टूबर को होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि ब्लूमिंगडेल स्कूल में 720, एनएमएसएन दास महाविद्यालय में 600, डीपॉल स्कूल में 504, राजाराम महिला इंटर कॉलेज में 456, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में 504, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में 504, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज में 408, नगर पालिका इंटर कॉलेज में 408, राजकीय महिला महाविद्यालय में 288, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज में 408, राजकीय महाविद्यालय में 408, मदर ऐंथना स्कूल में 600, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 504, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में 504 एवं कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी में 408 सहित 15 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 7224 परीक्षार्थी दोनों पालियों में परीक्षा देंगे।

परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले गेट पर पहुंच जाएगा उसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा और प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा प्रातः 10:00 से मध्यम 12:00 तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रातः 9:30 बजे पहुंचना आवश्यक है एवं दूसरी पाली की परीक्षा अपराहन 3:00 से सांय 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए दोपहर 2:30 बजे पहुंचना होगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि धारा 144 लागू है, परीक्षा केंद्र की 500 मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट मशीन एवं जन सेवा केंद्र खुले होने नहीं चाहिए। नियमों का उल्लंघन करता कोई भी व्यक्ति पाया गया तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!