ट्विटर पर सीएम ‘योगीजी’ नंबर वन, कोई बता रहा कानून का राज- कोई कर रहा दंगाइयों का हिसाब

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित लोगों का दर्द बांटने के लिए जमीन से आसमान एक किए हुए थे तो दूसरी ओर इंटरनेट मीडिया के ट्विटर प्लेटफार्म पर उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही थी। नतीजा यह रहा कि रात साढ़े नौ बजे तक #YogiJiNo1 ट्रेंड उड़ान भरते हुए साढ़े 27 हजार का आंकड़ा पार कर गया। यानी इतने लोग इस टाप ट्रेंडिंग हैशटैग से जुड़ चुके थे।इंडियन आफ द ईयर अवार्ड दिए जाने पर मिल रही बधाई,ट्विटर पर बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री योगी को इंडियन आफ द ईयर अवार्ड दिए जाने पर बधाई दे रहे थे तो कई योगी राज-कानून राज की परिभाषा बताने के साथ योगीजी का नारा बुलंद करने में लगे थे। योगीजी नम्बर वन हैशटैग के साथ साध्वी प्राची ने लिखा, ‘यूपी में दंगाइयों का हिसाब हो रहा है, भ्रष्टाचार इतिहास की किताब हो रहा है।’ योगी देवनाथ में भी एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए इंडियन देर रात तक इस हैशटैग के साथ लोगों के ट्वीट करने का अनवरत सिलसिला जारी रहा।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!