प्रकाश पुरूष विवेक सिंह की बढ़ रही है सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रियता! विविध कार्यक्रम में पहुंचकर बढ़ा रहे हैं आयोजकों के हौसले
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। अगर कोई काम ईमानदारी पूर्वक किया जाये तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है, इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए जनपद के विख्यात नेत्र सर्जन विवेक सिंह अनवरत लोगों के जीवन में प्रकाश पहुंचाने के साथ साथ जिले में आयोजित होने वाले विधिक कार्यक्रमों में पहंुचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। कई प्रोग्राम में जनपद के प्रकाश पुरूष को सम्मानित भी किया जा चुका है। विवेक सिंह की सक्रियता के कारण कई राजनैतिक दलों में हड़कम्प मचा हुआ है। राजनीति के किंगमेकरों की नींदें गायब हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता अब उन्हंे प्रकाश पुरूष के नाम से सम्बोधित कर रही है और डाक्टर विवेक सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ लोगों के निजी कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं जहां पर लोग उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। जनपद में कुछ नया करने की आशा लेकर और जनपद का नाम प्रदेश में रौशन करने के लिए यहां के निवासियों की जिन्दगी में भी लगातार प्रकाश फैला रहे हैं। जनपद में कर्मी नेता बनकर उभरे हैं डाक्टर विवेक सिंह वर्मा को अब जनता प्रकाश पुरूष के नाम से सम्बोधित कर रही हैं। जिससे कई राजनैतिक दलों में हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं डाक्टर विवेक वर्मा वर्तमान समय मंे किसी भी राजनैतिक दल में सक्रिय नहीं हैं जबकि विगत विधान सभा का चुनाव उन्होने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। लेकिन अब वह बिना दल के निस्वार्थ भाव से जनता के बीच पहुंचकर कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं, जिससे कई क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ राष्ट्रीय दलों के नेताओं की नींद हराम हो गयी है।
मालूम हो कि विजय लक्ष्मी आई हास्पिटल, बाराबंकी के प्रबंधक व नेत्र चिकित्सक विवेक सिंह वर्मा की ख्याति लगातार बढ़ती ही जा रही है अब जनता में उन्हें युवा कुर्मी नेता के साथ-साथ ‘‘प्रकाश पुरूष’’ के नाम से सम्बोधित करने लगी। वही श्री वर्मा कुर्मियों के साथ साथ सर्वसमाज के नेता बनकर जिले में उभर रहे हैं। बाराबंकी सदर विधानसभा के बीएसपी प्रत्याशी रहे श्री वर्मा विधान सभा चुनाव में अपनी किस्मत भी आजमा चुके हैं। जब से राजनीति में कदम रखा है तब से लगातार लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। जनता तक पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री वर्मा की शालीनता व व्यवहार की चर्चा अभी भी जनता में खूब हो रही है। चुनाव के बाद भी लोगों से मुलाकात किया और उनका कुशलक्षेम ले रहे हैं। श्री वर्मा का काफिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे कई दलों में सन्नाटा छाया हुआ है।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

