फायर कर्मियों ने बचायी पषु की जान

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। विकासखंड बनीकोडर क्षेत्र के नाथूपुर गांव में कुएं में गिरे गौवंसीय पशु को फायर विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली। मिली जानकारी के मुताबिक बनीकोडर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाथूपुर में कुएं में एक भारी-भरकम गौवंशीय पशु (साँड़) गिर गया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने फायर विभाग को दी, फायर टीम प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा तत्काल अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में गिरे गोवंश के पशु को सुरक्षित निकाल लिया। फायर विभाग के सराहनीय कार्य की श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा टीम के प्रबंधक अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा प्रशंसा की गई। टीम के अध्यक्ष श्री तिवारी ने लोगों से अपील की है कि जो भूमि के बराबर कुएं है उसे ढक कर रखा जाए जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके श्री गोपाल गौ सेवा नारायण सेवा टीम के अध्यक्ष श्री तिवारी ने लोगो से अपील की है कि किसी भी गौवंशीय पशु को निराश्रित न छोड़े।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!