चौकी प्रभारी सुधीर यादव ने मसौली बाजार में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी।दीपावली पर्व पर सज रहे पटाखा बाजार से किसी प्रकार का हादसा न हो इसे लेकर बुधवार को कस्बा मसौली चौकी प्रभारी सुधीर यादव ने मसौली बाजार में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों के लाईसेंस से लेकर पटाखों की क्षमता तक की जानकारी प्राप्त की। सुरक्षित बिक्री एवं हादसे से बचाव की बारीकियों को परखकर दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिए गये।दीपावली पर्व पर मसौली में लगने वाले पटाखा बाजार के साथ गली मोहल्लों मे भी कई छोटी- छोटी दुकाने लगाई जाती हैं। इन पटाखों से किसी भी तरह के हादसे को रोकने के लिये चौकी प्रभारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर ही पटाखा दुकानों को लगाया जाये।उन्होंने दुकानदारों को निश्चित क्षमता के पटाखे बेचने, दुकान के आसपास बीडी सिगरेट या अन्य आग्नेय वस्तुओं को न रखने, आग रोकने के लिए बालू और पानी की व्यवस्था आदि रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

