मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश, सड़क पर न रखी जाए मूर्तियां- सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर कोई भी मूर्ति सड़क पर न रखी जाए। मूर्तियां अपनी परंपरागत जगह पर ही रखी जाएं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अराजकता करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो,सफाई अभियान चलाकर कम किया जाए बीमारियों का खतरा दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर रहे थे। उन्होंने बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछा तो सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन नरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि नदियों में पानी कम हो रहा है। सरयू खतरे के निशान से नीचे आ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी जमा है, पानी उतरने के बाद वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। सफाई अभियान चलाकर संक्रामक बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

Don`t copy text!