बसपा का हर एक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है: अजय गौतम बसपा जोन इंचार्ज अयोध्या मंडल अजय गौतम ने बांटी राहत सामग्री

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बुधवार को पूरे ढलाई ब्लॉक के अंतर्गत बौद्धिक पुरवा गांव में पहुंच कर जोन इंचार्ज मंडल अयोध्या अजय गौतम ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होनंे बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंदों को लंच पैकेट व जरूरत का सामान वितरित किया। इस दौरान श्री गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी दलितों, पीड़ितों, गरीबों, शोषितों और बेसहारा लोगों पार्टी है। देश में जब भी दलितों, पीड़ितों पर अत्याचार हुआ बसपा नेताओं ने मुखर होकर आवाज उठाई। यही नहीं किसी भी आपदा व राहत कार्य में बहुजन समाज पार्टी हमेशा आगे रही है। यदि 2022 में बसपा सरकार बनती तो तराई में रहने वालों को कांशीराम आवास योजना से जोड़ा जाता। उन्हें उनकी जमीनों का उचित मुआवजा दिया जाता। उनके आवास, चिकित्सा, शिक्षा की समुचित व्यवस्था बसपा सुप्रीमों मायावती करती। हमारा आगे यह प्रयास होगा कि 2024 के आम चुनाव में बसपा के सत्ता में आते ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को धरातल पर उतारा जाएगा। आपदा के मौके पर बसपा का हर एक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अशोक रावत, जोन इंचार्ज माधव सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष दरियाबाद मुकेश कनौजिया, कमलेश गौतम सहित कई बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!