देवा मेला जो रब है वही राम है का संदेश देता है: दिनेष शर्मा पूर्व डिप्टी सीएम ने चढ़ायी वारिस अली पर चादर
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बुधवार को देवा मेला पहुंच कर सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाई। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि विश्व विख्यात पवित्र स्थल देवा मेला जो रब है वही राम है का संदेश देता है जहां पर पूरे विश्व से श्रद्धालु और हाजी वारिस अली शाह के चाहने वाले बड़े अकीदत से आकर माथा टेकते है आपसी भाईचारा और प्रेम सद्भाव का वातावरण का पैगाम इस स्थल से पूरे विश्व में जाता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा का स्वागत देवा मेला मौसोलियम कमेटी के शासन द्वारा मनोनीत सदस्य मोहम्मद अहमद शहंशाह ने उन्हें बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि डॉक्टर दिनेश शर्मा मेरे छात्र जीवन के साथी है जो मुझे बहुत प्रेम और सम्मान देते हैं। इस पर डॉ. दिनेश शर्मा कहा कि मोहम्मद अहमद शहंशाह से हमारा पुराना लगाव है यह बहुत सामाजिक शख्सियत है और आम जनता में बहुत लोकप्रिय है अपनी स्वच्छ छवि से जनता में अलग पहचान रखते हैं स्वागत करने वालों में विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मुस्तफा खां भी मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

