गहरे कुएं में गिरा निराश्रित गोवंशीय पशु, मौत बेकार गयी फायर पुलिस और गौ सेवा टीम की मेहनत
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के देवीगंज चौराहे पर स्थित करीब 60 फिट गहरे कुएं में बीती रात एक गौवंशीय पशु गिर गया जिसकी सूचना फायर सर्विस, डायल 112 के साथ गौ सेवा नारायण सेवा टीम को दी गई सूचना पर पहुंचे लोगों द्वारा गरीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब गोवंश को कुएं से बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र अन्तर्गत देवीगंज चौराहा के पास पंचायत भवन के सामने एक भूमि के बराबर समतल पुराना कुआं है जिसमें बीती रात गौवंशीय पशु अज्ञानतावश गिर गया। कुएं की गहराई करीब 60 फुट होने के कारण जानकारी मिलने के बाद इसकी सुबह सूचना फायर स्टेशन रामसनेहीघाट के प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा सहित डायल 112 व श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा टीम को दी गई। सूचना मिलते ही फायर और पुलिस विभाग के कर्मचारियों सहित गौ सेवा नारायण सेवा के संरक्षक भोलानाथ मिश्रा के निर्देश पर गौ सेवको की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर व पुलिस वालों ने ग्रामीणों के साथ कुएं में गोवंश को निकालने का रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 6 घंटे की कड़ी मसक्कत के जब उसे बाहर निकाला गया तो उस गौवंशीय पशु की मौत हो चुकी थी।ग्राम प्रधान ने तत्काल मृत गोवंश को उठाने के लिए संबंधित को फोन कर दिया, टीम गौ सेवा नारायण सेवा के अध्यक्ष प्रबंध अजय तिवारी व टीम के संरक्षक भोला नाथ मिश्र व पदाधिकारी मान बहादुर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दशा में गौवंसीय पशु को निराश्रित न छोड़े अगर उनके पास उसे पालने की व्यवस्था नहीं है तो उसे निराश्रित करके न छोड़े उसकी कोई न कोई व्यवस्था करके गौशाला स्थल भेजवाने का प्रयास करें जिससे किसी भी बेजुबान गौवंसीय पशु को हानि न पहुंचे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

