सलमानी सविता वेलफेयर एसोसिएशन की एक महासभा ब्लाक त्रिवेदीगंज में,नियुक्ति पत्र देकर उन्हें समाज की जिम्मेदारी सौंपी।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी: सलमानी सविता वेलफेयर एसोसिएशन की एक महासभा ब्लाक त्रिवेदीगंज के अंतर्गत कस्बा भिलवल में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ सलमानी जी की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर सलमानी ने त्रिवेदीगंज ब्लॉक अध्यक्ष मकसूद सलमानी व उसके अंतर्गत कस्बा भिलवल का अध्यक्ष वकील अहमद सलमानी और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसन सलमानी एवं काफी संख्या में वहां के लोगों को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें समाज की जिम्मेदारी सौंपी। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ सलमानी ने कहा की सलमानी सविता वेलफेयर एसोसिएशन बगैर किसी भी भेद भाव व निस्वार्थ भाव से समाज के लोगों से मिलकर काम करती है यही वजह है कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन तेजी से बढ़ रहा है और अपनी शाखाओं को मजबूत कर रहा है प्रदेश महामंत्री रिजवान अहमद सलमानी ने बताया कि हमारा संगठन अराजनैतिक है यही वजह है की लोग भरोसा करके काफी तादाद में लोग जुड़ रहे है क्योंकि हमेशा हमारी बिरादरी को खास कर अपने लोगों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर ठगने का काम किया है और उन लोगों की कोशिशें आज भी जारी है। हमे और हमारे समाज के लोगों को उनसे बचने की जरूरत है और बताया कि आने वाले समय में सलमानी सविता वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ में एक बड़ी जनसभा करेगी और अपने समाज के लोगों को जागरूक कर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों को साकार करने का काम करेगी । इस मौके पर प्रदेश टीम के पदाधिकारी फरीद सलमानी, अयाज सलमानी,जिला अध्यक्ष लखनऊ शफीक सलमानी, रिजवान सलमानी,गफ्फार सलमानी,वारिस सलमानी, वाहिद सलमानी, बाराबंकी जिला संरक्षक कारी अजीम सलमानी, राम मूरत शर्मा, महामंत्री आलम सलमानी, पूर्व अध्यक्ष मुस्ताक सलमानी, मीडिया प्रभारी अनस सलमानी, कोषाध्यक्ष कलीम सलमानी, कोर कमेटी अबुल हसन सलमानी, प्रचार मंत्री बबलू कुमार ठाकुर, विधान सभा जैदपुर संरक्षक वसीम सलमानी, जैदपुर विधान सभा अध्यक्ष राजू सलमानी, वसीम सलमानी,अतीक सलमानी, रिजवान सलमानी,हसीन सलमानी, मुकीद सलमानी, इसराइल सलमानी,बबलू सलमानी,वाहिद सलमानी,तनवीर सलमानी, नाजिम सलमानी व सैकड़ों की संख्या में सलमानी सविता भाई मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

