बड़े बाबा के मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री समर्थ जगजीवन दास बडे़ बाबा का मेला दोपहर बाद तक पूरे जोशो खरोश से चला। इस अवसर पर करीब एक लाख भक्तों ने मेला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चन्द्रग्रहण के कारण सूतक लगने से पूर्व मंगलवार की सुबह चार बजे से ही बड़ी संख्या में बाबा के भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन करके प्रसाद चढ़ाया। सूतक लगते ही मंदिर प्रबंधन की तरफ से मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इसके बावजूद भक्ति का ज्वार हिलोरे लेता रहा और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मुख्य द्वार पर ही माथा टेक कर अपने को कृतार्थ करके वापस लौटे। श्री कोटवाधाम जिले का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान माना जाता है। यहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों सीतापुर बहराइच बलरामपुर फैजाबाद सहित नेपाल हरियाणा राजस्थान पंजाब आदि से सतनामी संप्रदाय से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई हैं। कॉस्मेटिक कपड़ा मिष्ठान लैया खिलौनों की खरीदारी की गई। महिलाओं ने गृहस्थी में काम आने वाली लोहे, ताबां स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। मन्दिर परिसर में अयोध्या जिले के ग्राम देवाली थाना पटरंगा की सुन्दारा के कान की टप्स नोचते समय महिला ने चेन स्नेचर को पकड कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि दो चैन स्नेचर पकडे़ गये है मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच की जा रही है। मेला क्षेत्र मे मोटर साइकिल स्टैंड व पार्किंग न होने से श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जनपद गोन्डा के ग्राम प्रतापपुर थाना करनैलगंज के पुत्ती लाल की बाइक मन्दिर के पास से चोरी चली गई है। मामले की शिकायत पीड़ित ने मेला चौकी में किया। मेले मे दो किलो मीटर तक घंटो जाम लगा रहा पुलिस उपाधीक्षक रामनगर बीनू सिंह प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ जाम को खुलवाने में लगा रहा।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!