पुलिस गिरफ्तार करने आई घर तो अखिलेश के पास पहुंचे सपा विधायक इरफान, बोले- जानबूझकर फंसाया जा रहा
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
कानपुर के जाजमऊ में एक झोपड़ी जलाने के मामले में आरोपित सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई रिजवान को जब पुलिस गिरफ्तार करने के लिए घर पहुंची तो दोनों फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने लखनऊ पहुंचकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। सपा अध्यक्ष से मिलने के बाद इरफान का एक वीडियो इटरनेट मीडिया पर सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि बिना जांच परेशान किया जा रहा है। आरोप की जांच कराई जाये,आरोप लगाने वालों से साक्ष्य मांगे जायें !! कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी बुधवार को सपा प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। अखिलेश से मुलाकात के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि उन्हें प्रताड़ित करने के लिए जानबूझकर फंसाया जा रहा है। बता दें कि इरफान सोलंकी और भाई रिजवान पर एक महिला की झोपड़ी में आग लगाने के आरोप लगा था। जिसपर पुलिस ने इस मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी, भाई रिजवान सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

