मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित……

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

जैदपुर बाराबंकी बुधवार को ब्लॉक हरक के जैदपुर नगर पंचायत के सभागार में डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं गोदरेज संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति द्वारा संचालित एकीकृत मत्स्य एवं मुर्गी पालन उद्यम के विषय पर एक दिवसीय उद्यमी क्षमता संवर्धन की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे पशु चिकित्सा अधिकारी जैदपुर सुनील सिंह, बाराबंकी मत्स्य प्रभारी रमेश चंद्र जी तथा पूर्व चेयरमैन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नेता रियाज अहमद जी उपस्थित रहे।इस मौके पर सुनील सिंह जी द्वारा उद्यमी व क्षेत्र के किसानों को मुर्गी पालन से संबंधित समस्त जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि किस प्रकार सही वातावरण तथा सही ब्रीड का प्रयोग करके हम कुक्कुट पालन कम लागत में भी कर सकते हैं तथा अपनी आय को बढ़ा सकते हैं तथा मुर्गी पालन से निकले अवशेष को मत्स्य पालन में इस्तेमाल कर कम लागत में अपनी आय और बढ़ा सकते हैं इसी क्रम में मत्स्य प्रभारी बाराबंकी श्री रमेश चंद्र द्वारा सभी को मत्स्य पालन की विभिन्न योजनाओं उनसे संबंधित प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मत्स्य पालन में आने वाली समस्याओं, बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा उसकी विभिन्न दवाओं, व उपचार के बारे में बताया गया। साथ ही अपनी आय को कैसे कम समय में बढ़ाया जाए पंगास के पालन द्वारा ये भी बताया गया ।लक्ष्य निर्धारण, जोखिम उठाने का सामर्थ्य, व्यवस्थित योजना, समय प्रबंधन आदि विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसी क्रम में पूर्व चेयरमैन तथा चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद जी द्वारा उद्यमियों हर किसानों को पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई। इस अवसर पर मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति से प्रोग्राम क्वार्डिनेटर ज्योति आनंद तथा फील्ड क्वार्डिनेट कमर जहां दर्जनों नगरवासी उपस्थित रहे।   बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!