खाटू श्याम की निशान यात्रा को पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने झंडी दिखाकर रवाना किया
आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। खाटू श्याम की निशान यात्रा को पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर में भ्रमण कर श्याम भक्तों ने बाबा का गुणगान किया। नगर के बीच कुंआ से निकली निशान यात्रा नगर भ्रमण के बाद मनौना धाम को रवाना हो गई। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने हाथों में झंडी उठाकर श्याम प्रेमियों के साथ हाईवे के अलावा नगर के गली मोहल्लों में भ्रमण किया। जय बाबा खाटू श्याम, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा आदि नारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, मोनू महाजन, मनोज शर्मा, नरेन्द्र दिवाकर, कृष्णा गुप्ता, गणेश वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, सोनू आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।
आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

